गंगा में डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया, स्कूल छोड़कर दोस्तों के साथ पहुंचा था काशी
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक युवा गंगा में डूबने लगा। युवा करीब 10 मिनट तक गंगा में बचने का प्रयास करता रहा। वहां मौजूद नाविक और जल पुलिसकर्मी का उसके ऊपर नजर पड़ा। जल पुलिस कर्मी ने अपनी तत्परता दिखाते हुए युवक को तत्काल बाहर निकाला।