वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्रों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने पर रोक एवं मस्जिद हटाने की मांग को लेकर किया हंगामा
वाराणसी के भोजूबीर स्थित उदय कॉलेज परिसर में मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जुमे के दिन दोपहर एक बजे के आसपास छात्रों का प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान छात्र भगवा झंडा लेकर कॉलेज पहुंच गए। कालेज परिसर में नमाज पढ़ने वालों का विरोध करने लगें।