हुज़ूर: भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट की मौत, कांग्रेस MLA ने गवर्नर को लिखा लेटर
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2024 भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज की MBBS फस्ट ईयर स्टूडेंट रानी मोरे हॉस्टल के रूम में फांसी के फंदे पर सोमवार को लटकी मिली थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रानी के अलावा आदिवासी वर्ग के मेडिकल स्टूडेंट्स की मौतों के मामले की जांच कराने के लिए कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने गवर्नर मंगू भाई पटेल को लेटर लिखा है|