हुज़ूर: भोपाल के 10000 से ज्यादा कर्मचारी सीखेंगे चुनाव की ABCD,लोकसभा चुनाव की दूसरी ट्रेनिंग 25 अप्रैल से
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2024 भोपाल के 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को 25 से 30अप्रैल तक लोकसभा चुनाव की दूसरी ट्रेनिंग दी जाएगी।7 सेंटरों पर वे EVM, मॉक पोल, वोटिंग, मतदान सामग्री लेने से लेकर जमा कराने तक की ABCD सीखेंगे। ट्रेनिंग में उन्होंने क्या सीखा? इसका भी वे एम्जाम देंगे। परीक्षा में फेल होने वाले कर्मचारी को अगले दिन फिर से ट्रेनिंग दी जाएगी।