हुज़ूर: निशातपुरा क्षेत्र में शमशान की दीवार तोड़ने व प्लाट पर कब्जा करने को लेकर ग्रामीणों ने भोपाल सांसद प्रज्ञा का पुतला फूंका
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2024 निशातपुरा क्षेत्र में नयापुरा गांव में शमशान की दीवार तोड़ने और प्लाट पर कब्जा करने को लेकर ग्रामीण भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला फूंका। और जमकर नारेबाजी की। साध्वी के द्वारा दीवार तुड़वाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रज्ञा सिंह की प्रतिकात्मक शवयात्रा निकाली और शमशान में ले जाकर पुतला दहन करते हुए विरोध जताया।