मुरैना नगर: माधोपुरा की पुलिया के पास साइकिल सवार छात्र से कानों की बाली लेकर हुए बदमाश फरार, फरियादी ने एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुरा की पुलिया के पास साइकिल सवार छात्र कोचिंग से अपने घर के लिए जा रहा था तभी कुछ बाइक सवार बदमाशों ने सम्मोहन विद्या से छात्र के कानों की बाली उतार ली और लेकर फरार हो गई ।जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो फरियादी इन एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।