ललितपुर: ग्राम ढेमना, मप्र से अपने ससुराल ग्राम सतरवांस आए युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास का सेवन किया, हुई मौत
जानकारी के अनुसार बीते लगभग आठ दिन पूर्व मप्र के ग्राम ढेमना निवासी युवक अपनी ससुराल ग्राम सतरवांस आया था जहां उसने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसने सल्फास का सेवन कर लिया है।उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ससुरालियों के अनुसार शराब के नशे में उक्त युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया है।