रैपुरा: शाहनगर रैपुरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार कटनी रेफर
Raipura, Panna | Dec 19, 2025 आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बिसानी से पगरी हरदुआ जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा शाहनगर–रैपुरा मार्ग पर सुडौर मोड़ के पास उस समय हुआ, जब सामने से आ रही चार पहिया वाहन तेज गति में थी। हादसे में बाइक सवार पुरुषोत्तम यादव, पिता तुलसीराम यादव, निवासी बिसानी की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी।