टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने रविवार को बताया कि ग्राम रूपपुरा थाना बनेठा निवासी परिवादिया पर रजनी गुर्जर पुत्री जगदीश गुर्जर ने शहर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 10 मई 2017 को खुशीराम गुर्जर पुत्र हरिराम गुर्जर निवासी गुड्डा आनंदपुरा तहसील निवाई के साथ हुआ था।