भभुआ: भभुआ मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास संदिग्ध अवस्था में चोरी करते पुलिस ने तीन महिलाओं को पकड़ा
Bhabua, Kaimur | May 29, 2025 आज गुरुवार को 10 बजे भभुआ मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के पास चोरी करते संदिग्ध अवस्था में तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा है। इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि महिलाओं द्वारा एक महिला का पर्स काटकर चोरी किया जा रहा है। तुरंत डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध हालत में तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ की जा रही है।