कानपुर: ग्रीन पार्क स्टेडियम में आगामी मैच की तैयारी को लेकर नोडल अधिकारी, सीएमओ और केसीएम अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले आगामी मैचों की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को 3 बजे नोडल अधिकारी एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, केसीए चेयरमैन संजय कपूर और सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेगी ने मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पिच, स्टैंड्स, पवेलियन और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मैच के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हों।