शाहबाद: उधरनपुर के गौतम के रूप में शव की पहचान हुई, युवक भैयादूज के दिन से था गायब
रविवार को रात 9:00 बजे बेहटा कोला गांव के गन्ने के खेत में मिले युवक के शव की शिनाख्त उधरनपुर के रहने वाले गौतम उर्फ गबड़ू के रूप में हुई है। पिता ने यह पोस्टमार्टम हाउस जाकर अपने बेटे के रूप में शिनाख्त की। जानकारी के अनुसार गौतम उर्फ गबड़ू पुत्र रामदीन मौर्य निवासी उधरनपुर शाहजहांपुर में फल फ्रूट बेचने का काम करता था।