सन्ना: पंडरीपानी की पहाड़ी कोरवा बस्ती में सामूहिक रूप से सुनी गई 'मन की बात'
Sanna, Jashpur | Jun 28, 2026 बगीचा विकासखंड अंतर्गत पंडरीपानी स्थित पहाड़ी कोरवा बस्ती में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने ग्रामीणों के साथ 'मन की बात' सुनी और इसके बाद उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजना