बेगूसराय: बेगूसराय को प्रमंडल बनाने को लेकर बाघा में हुई बैठक, कई लोगों ने रखे अपने विचार
बेगूसराय को प्रमंडल बनाए जाने को लेकर बाघा में रविवार की दोपहर 2:00 बजे बैठक आयोजित की गई. इस दौरान सदस्यों ने अपने-अपने विचारों को रखा. इस मौके पर संबोधित करते हुए बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाए जाने के बाद यहां का विकास संभव हो पाएगा.