बेगूसराय: जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न, 1007 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न हुई. जहां कुल 5,554 परीक्षार्थियों में 4,547 उपस्थित एवं 1,007 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.