बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में 29 जुलाई को जॉब कैम्प, 50 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में 29 जुलाई को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जहां कुल 50 पदों पर रिलेशन ऑफिसर्स की बहाली की जाएगी. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 5:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा.