गीडा (औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और उड़ती राख सहजनवा कस्बे और आसपास के गांवों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है। इन औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से चौबीसों घंटे प्रदूषण फैल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।