मंगलवार को शाम पाँच बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में आम जनता को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु मिलावटखोरी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बिलासपुर और नैनीताल रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक छापेमारी की।