परसिया: वार्ड 14 में जहर खाने से अधेड़ की मौत, शराब का आदी था, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
वार्ड क्रमांक चौदह परासिया में जहर के सेवन से अधेड की मौत हो गई। मृतक शराब का आदि बताया जा रहा है। उसे घर में ही मृत देखा गया। मृतक का चेहरा काला * पड गया था। गुरुवार को साढे बारह बजे पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया।मृतक पचास वर्षीय हेमत डेहरिया वार्ड कमांक 14 में मदरसे के समीप का।निवासी था।