बिशुनपुरा: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के हुरही गांव में बोलेरो पलटने से चालक घायल
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के हुरही गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे बारातियों को लेकर लौट रहे बोलेरो के पलटने से उसका चालक धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी फेंकन बैठा के पुत्र 28 वर्षीय शंभू बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है।