कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के सहजनवा कला गांव में व्यक्ति पर हमला, चार पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के सहजनवा कला गांव में दरवाजे पर बैठे एक व्यक्ति पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने रविवार को दोपहर 2 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।