मैनपुरी: तिकोनिया पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई, RLD के पदाधिकारियों ने किया आयोजन
मैनपुरी जिला मुख्यालय स्थित तिकोनिया पार्क में राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को मानते हुए सत्तू वितरण किया गया। और स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया है।