मंझनपुर: किसानों की समस्याओं पर मंझनपुर में गरजी समर्थ किसान पार्टी, मांगें न मानी गईं तो आंदोलन की दी चेतावनी
मंझनपुर स्थित समर्थ किसान पार्टी कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसदस्यता अभियान, सेक्टर स्तर पर पार्टी कार्यालयों की स्थापना तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।