वैर: भरतपुर में ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार की हुई मौत
भरतपुर जिले के वैर कस्बे में रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार भूप सिंह सैनी की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को किसी तरह स्टार्ट कर हलेना थाना तक पहुंचाया। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेलर बैक नहीं हो सका। पुलिस ने सोमवार को ट्रेलर जब्त किया।