गंगापुर सिटी ट्रक चोरी के मामले में फरार चल रहे एक इनामी अपराधी परवेज उर्फ वोलर पुत्र हारून मेव निवासी धोज थाना धोज जिला फरीदाबाद हरियाणा को वजीरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया ।अपराधी 2 साल से फरार चल रहा था । पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी की ओर से पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।