मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल के पास स्थित पूर्णिमा हॉस्पिटल में मौत के मामले में डीएम की जांच कमेटी ने की छापेमारी
मंझनपुर जिला अस्पताल के पास स्थित पूर्णिमा हॉस्पिटल एक बार फिर सुर्खियों में है। गंगा शालू सिंह की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर मंझनपुर एसडीएम आकाश सिंह के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी ने अस्पताल में छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अभिषेक सिंह की शिकायत पर बनी टीम जब अस्पताल पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया।