झांसी: झाँसी शिवपुरी हाईवे दो बाइकों की टक्कर, हादसे में दाबर देही निवासी दूधिया की मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 3, 2024 मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के दिनारा थानान्तर्गत ग्राम दाबरदेही में रहने वाला करीब 29 वर्षीय रामपाल पाल दूध का काम करता है। परिजनों के मुताबिक उसकी तीन बच्चे हैं। वह रोज की तरह बाइक से दूध बांटने के लिए भट्टा गांव में गया हुआ था। दूध बांटने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया।