झांसी: डीआईजी के निर्देशन में रेंज पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर की गई फुट पेट्रोलिंग
Jhansi, Jhansi | Mar 3, 2024 डीआईजी रेंज झांसी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को पुलिस द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ जिले के मिश्रित आबादी संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन फुट पेट्रोलिंग की गई है। इसके अलावा अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। यह पूरी जानकारी रविवार को मीडिया सेल के द्वारा दी गई है।