झांसी: झांसी में हुई ओलावृष्टि को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Mar 3, 2024 झांसी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर रहे हैं। जिले में खेतों पर मटर, चना, गेहूं, मसूर आदि फसलें खड़ी है। ओलावृष्टि के कारण फसले नष्ट हो गई है। किसानों ने रविवार को डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की है। वही सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की बात कही है।