नागौर: शहर में फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jun 27, 2024 नागौर जिले के किसान ने आज गुरुवार को जिला मुख्यालय पर फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नागौर जिला अध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड ने बताया कि फसल बीमा कंपनी द्वारा किसानों के साथ छल करते हुए उनका सही क्लेम नहीं दिया।