नागौर: नागौर शहर में सरकारी जगहों पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर शहरवासियों ने ज़िला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Jun 27, 2024 नागौर शहर में सरकारी जमीनो पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को शहरवासियों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहरवासियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से अतिक्रमणकारियों द्वारा शहर की सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण किया जा रहा। प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।