जशपुर: जशपुर में मेडिकल कॉलेज का सपना जल्द होगा साकार, 50 एमबीबीएस सीटों के साथ इसी सत्र से शुरुआत की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप जशपुर में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी एवं नेचुरोपैथी कॉलेज की स्थापना की दिशा में तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो सकती है। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए की जा रही