राजापाकर: अधिकारी गायब, कुर्सियां खाली: राजापाकर में जन-कल्याण शिविर की खुली पोल
बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी 'जन-कल्याण अभियान' के तहत प्रखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 'प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर' जमीनी स्तर पर महज एक औपचारिकता बनकर रह गया। सरकार का दावा था कि इस शिविर के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक एक ही छत के नीचे पहुँचाया जाएगा।