भरतपुर: भरतपुर में 16 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा का आयोजन किया गया
भरतपुर में 16 परीक्षा केंद्र पर हो नीट परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पूर्व परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच और बायोमेट्रिक जांच हुई। इस परीक्षा के लिए 4076 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर छाया पानी की विशेष व्यवस्था की गई।