हैदरगढ़: लोनीकटरा थाना क्षेत्र से पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5.208 किग्रा अवैध गांजा बरामद
बाराबंकी के थाना लोनीकटरा पुलिस ने रविवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त धर्मवीर सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम अलमापुर थाना हैदरगढ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 5 किलो 208 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।