कैराना: कैराना कोतवाली में मुहर्रम को लेकर एसडीएम और सीओ ने शिया समाज के लोगों के साथ की बैठक
Kairana, Shamli | Jun 13, 2026 शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार ने कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के कार्यालय में शिया समाज के लोगों के साथ बैठक आहूत की। अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम माह में सभी कार्यक्रम शासन—प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही संपन्न होने चाहिए। ताजियों की ऊंचाई सीमित ही रहे, ताकि विद्युत लाइन में कोई टच न हो।