सदर: प्रयागराज: संस्कृति IAS का 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 22 अप्रैल को, डिप्टी सीएम केशव मौर्य करेंगे ₹1 में कोर्स का लोकार्पण
Sadar, Allahabad | Apr 20, 2026
सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात संस्थान संस्कृति IAS 22 अप्रैल को 'प्रतिभा सम्मान समारोह' आयोजित कर रहा है। समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए मात्र ₹1 में 'सामान्य अध्ययन फंडामेंटल कोर्स' का लोकार्पण करेंगे। यह ऑनलाइन होगा जो संस्थान का कोड जनरेट कर के छात्र पढ़ सकते हैं।