फुलवरिया: श्रीपुर में सब्जी कारोबारी से मारपीट कर 10 हजार रुपये छीने, 2 के खिलाफ शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर कांटा के पास बुधवार की सुबह एक सब्जी कारोबारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसके पास रखे 10 हजार छीन लिए, साथ ही उसके सब्जी को इधर-उधर सड़क पर बिखेर दिया। इस घटना के बाद अपरा तफरी का माहौल बन गया। घायल सब्जी कारोबारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में लाया गया। मामले को लेकर पिड़ीत ने शिकायत दर्ज कराई है।