बिजली के लिए दंडवत हुए उपभोक्ता!
कानपुर देहात के रनिया में अघोषित बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं और व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। गुरुवार को उपभोक्ता दंडवत प्रणाम करते हुए रनिया पावर हाउस स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंचे।
व्यापारियों का आरोप है कि 21 घंटे बिजली देने का आदेश होने के बावजूद रनिया में महज 14-15 घंटे ही बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी में कटौती से कारोबार और आम जनजीवन प्रभावित होने की बात कही गई।
प्रदर्शनकारियों ने ओवरलोडिंग के नाम पर कटौती और इंडस्ट्रियल फीडर को प्राथमिकता देने के आरोप भी लगाए।
वहीं, एसडीओ विकास सोनी ने रोस्टिंग का हवाला देते हुए 1 सितंबर से बिजली आपूर्ति में सुधार का दावा किया है।
अब देखना होगा कि 1 सितंबर को रनिया की बिजली व्यवस्था सुधरती है या उपभोक्ताओं को फिर बिजलीघर की चौखट पर पहुंचना पड़ेगा।
.
#KanpurDehat #Rania #RaniaPowerHouse #ElectricityCut #PowerCut UPPCL KanpurDehatNews BijliSankat BreakingNews UPNews
Mathura, Mathura | Aug 27, 2026