हुज़ूर: भोपाल: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2025 भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर सवार 22 वर्षीय युवक अंशुमान सिंह को टक्कर मार दी। हादसा देर रात ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ। टक्कर लगते ही अंशुमान सड़क पर गिरकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। उसके दोस्त आदित्य सिंह ने राहगीरों की मदद से घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई|