मंदसौर: नेहरू बस स्टैंड से धर्मेंद्र दर्जी सट्टा पर्ची और ₹520 के साथ गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मंदसौर कोतवाली पुलिस ने नेहरू बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र दर्जी (39) को सट्टा अंक की लिखी पर्ची और 520 रुपए नकद के साथ पकड़ा,मुखबिर की सूचना पर 30 मई को की गई कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ अभियान जारी है,