हुज़ूर: जन्मदिन पर मंत्री विश्वास सारंग की अनोखी अपील, कहा- पेड़ लगाएं और वर्चुअल शुभकामनाएँ दें
Huzur, Bhopal | Dec 27, 2025 भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने अपने जन्मदिन को लेकर अनोखी और पर्यावरण संदेश से जुड़ी अपील की है। मंत्री सारंग ने कहा कि 29 दिसंबर को वह सार्वजनिक रूप से जन्मदिन नहीं मनाएंगे| उन्होंने सभी मित्रों और शुभचिंतकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार से पैसा खर्च कर जन्मदिन की बधाई ना दें|