हुज़ूर: भोपाल टिंबर मार्केट में भीषण आग, 4 घायल, 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
Huzur, Bhopal | Dec 27, 2025 भोपाल के पुल पाता इलाके में स्थित टिंबर मार्केट में शनिवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले एक फर्नीचर दुकान में लगी, जो तेजी से फैलते हुए आरा मशीन तक पहुंच गई। देखते ही देखते फर्नीचर और आरा मशीन सहित तीन स्थान आग की चपेट में आ गए|