शामली: चौसाना में ट्रैक्टर से बैटरा चोरी की घटना में पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 5, 2026 रविवार की शाम 5:00 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चौसाना में ग्रामीण करन सिंह द्वारा घर में खड़े ट्रैक्टर से बैटरा चोरी की घटना के संबंध में शिकायत की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में चौसाना निवासी आजाद और मनीष नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी हुआ बैटरा, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।