मंदसौर: ज़िले में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मौसम वैज्ञानिकों ने दिन व रात के तापमान में अभी और अधिक बढ़ोतरी की जताई संभावना
मंदसौर शनिवार को 1:00 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं शनिवार को भी सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप इतनी तीव्र हो जाती है कि लोग आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है।