Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

बिहार में बाढ़ है.. नीतीश की निक्कमी सरकार है.!

60.5k views | Motihari, East Champaran | Jul 3, 2022

MORE NEWS

सीएचओ एवं रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने किया "स्तनपान" के बारे में महिलाओं को जागरूक 
- 08 अगस्त तक जिले में मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान सप्ताह 

मोतिहारी, 07 अगस्त 26

पूर्वी चम्पारण जिले में इन दिनों सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ एवं रोगी हितधारक मंच के सदस्यों के द्वारा समुदाय, आंगनवाड़ी केंद्र,में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को सीएचओ, आशा, एएनएम महिलाओं को स्वच्छता के साथ- साथ स्तनपान करने का महत्व सीखा रहीं है। इस सम्बन्ध में जिले के डीसीएम नंदन झा ने कहा की शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी एवं बच्चों के उचित पोषण के लिए कम से कम दो वर्ष तक बच्चे का स्तनपान कराया जाना बेहद जरूरी है, इससे कई प्रकार की बीमारियों से माता एवं बच्चा सुरक्षित रहता है।उन्होंने बताया की जिले में 
सीएचओ के साथ ही रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने अनोखी पहल किया है वे अब कई फाइलेरिया, कालाजार, डेंगू, डायरिया के साथ ही "स्तनपान" के बारे में समाज की महिलाओं को जागरूक रहें है। लालबेगिया के सीएचओ रोहित राज, बंजरिया सीएचओ अमित कुमार, जितौरा सीएचओ जीतेन्द्र कुमार, वाटगंज सीएचओ अमर चौधरी ने बताया की हमलोग सभी मिलकर अपने अपने सेंटर पर 
(01 से 08 अगस्त तक 
 स्तनपान सप्ताह मना रहें है वहीं इससे जुड़े मिथक, उत्तम आदतों और पोषण के अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर रहें है।ताकि समाज में स्तनपान को लेकर फैले भ्रम दूर हों और छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही मिले। 
- माताओं के लिए भी पोषण है जरूरी :

 सीएचओ रानी कुमारी चौरसिया ने बताया की मैं खुद एक औरत हुँ इसलिये उन्हें बताना चाहती हुँ की स्तनपान कराने वाली माताओं के दैनिक आहार में दाल और हरी सब्जियों का भरपूर सेवन आवश्यक है, जिससे उन्हें और उनके शिशु को पर्याप्त पोषक तत्व और लौह तत्व मिलेंगे।

इस अवसर पर रोगी हितधारक मंच के सीएचओ,आशा  आंगनबाड़ी, सेविका,
सहायिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar  Bihar Health Department

सीएचओ एवं रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने किया "स्तनपान" के बारे में महिलाओं को जागरूक - 08 अगस्त तक जिले में मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान सप्ताह मोतिहारी, 07 अगस्त 26 पूर्वी चम्पारण जिले में इन दिनों सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ एवं रोगी हितधारक मंच के सदस्यों के द्वारा समुदाय, आंगनवाड़ी केंद्र,में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को सीएचओ, आशा, एएनएम महिलाओं को स्वच्छता के साथ- साथ स्तनपान करने का महत्व सीखा रहीं है। इस सम्बन्ध में जिले के डीसीएम नंदन झा ने कहा की शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी एवं बच्चों के उचित पोषण के लिए कम से कम दो वर्ष तक बच्चे का स्तनपान कराया जाना बेहद जरूरी है, इससे कई प्रकार की बीमारियों से माता एवं बच्चा सुरक्षित रहता है।उन्होंने बताया की जिले में सीएचओ के साथ ही रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने अनोखी पहल किया है वे अब कई फाइलेरिया, कालाजार, डेंगू, डायरिया के साथ ही "स्तनपान" के बारे में समाज की महिलाओं को जागरूक रहें है। लालबेगिया के सीएचओ रोहित राज, बंजरिया सीएचओ अमित कुमार, जितौरा सीएचओ जीतेन्द्र कुमार, वाटगंज सीएचओ अमर चौधरी ने बताया की हमलोग सभी मिलकर अपने अपने सेंटर पर (01 से 08 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मना रहें है वहीं इससे जुड़े मिथक, उत्तम आदतों और पोषण के अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर रहें है।ताकि समाज में स्तनपान को लेकर फैले भ्रम दूर हों और छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही मिले। - माताओं के लिए भी पोषण है जरूरी : सीएचओ रानी कुमारी चौरसिया ने बताया की मैं खुद एक औरत हुँ इसलिये उन्हें बताना चाहती हुँ की स्तनपान कराने वाली माताओं के दैनिक आहार में दाल और हरी सब्जियों का भरपूर सेवन आवश्यक है, जिससे उन्हें और उनके शिशु को पर्याप्त पोषक तत्व और लौह तत्व मिलेंगे। इस अवसर पर रोगी हितधारक मंच के सीएचओ,आशा आंगनबाड़ी, सेविका, सहायिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Aug 7, 2026

आज श्रावण मास के द्वितीय शुक्रवार  के पावन अवसर पर अरेराज स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न स्थानों से आए हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने सुव्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक एवं दर्शन किए। इस वार भी भीड़  को नियंत्रित करने एवं  श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भाती सभी संवेदनशील स्थानों पर तीन पालियों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लगातार संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #श्रावणीमेला

आज श्रावण मास के द्वितीय शुक्रवार के पावन अवसर पर अरेराज स्थित प्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विभिन्न स्थानों से आए हजारों श्रद्धालुओं और कांवरियों ने सुव्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक एवं दर्शन किए। इस वार भी भीड़ को नियंत्रित करने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भाती सभी संवेदनशील स्थानों पर तीन पालियों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लगातार संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #श्रावणीमेला

East Champaran, Bihar | Aug 7, 2026

प्रेस विज्ञाप्ति

गैर वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा जान-माल की क्षति किए जाने पर पीड़ितों को सरकार द्वारा प्रावधानित आर्थिक सहायता के संबंध में:-

अब जंगलों से बाहर आबादी वाले इलाको में भी यदि बाघ, तेंन्दुआ, हाथी या अन्य वन्यप्राणियों के हमले से किसी व्यक्ति की मौत होती है, वह घायल होता है या पशुधन और सम्पत्ति को नुकसान पहुँचता है तो घबरायें नहीं बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल सूचना दें, बिहार सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने का प्रावधान किया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने गैर-वन क्षेत्रों में वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर सहायता राशि देने के लिए विस्तृत गाईड लाईन जारी की गई है।

गैर-वन क्षेत्रों में होने वाले मानव-वन्यजीव संघर्ष को व्यवस्थित रूप से

राहत योजना के दायरे में लाया गया है। पिछलें कुछ वर्षों में बाघ, तेन्दुआ, हाथियों समेत अन्य वन्यजीवों के जंगल से निकलकर गांवों और आबादी वाले क्षत्रों में पहुँचने की घटनाओं में बढोतरी हुई है, तथा इससे कई बार लोगों की जान गई है, कई गंभीर रूप से घायल हुये है तथा पशुधन तथा मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। जारी गाईड लाईन के तहत वन्य प्राणी के हमले में किसी व्यक्ति की मौत होने पर आश्रितों को 10 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायत होता है तो उसे 1.44 लाख रूपये, जबकि सामान्य रूप से घायल होने पर 24 हजार रूपये की सहायता मिलेगी। इसके अलावा हाथी या अन्य वन्य जीवों के हमले से दुधारू पशु, बैल, बकरी, भेड़ अथवा अन्य पालतू पशुओं की मौत होने पर भी निर्धारित श्रेणी के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा। मकान, फसल तथा अन्य सम्पत्ति को नुकसान होने की स्थिति में भी विभागीय आकलन के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।

किसी मनुष्य के मृत्यु हो जाने तथा घायल होने की स्थिति में 24 घण्टे के अन्दर यह सूचना निकटतम वन प्रक्षेत्र, वन प्रमण्डल कार्यालय एवं संबंधित थाना को देना होगा। पालतु पशुओं के शिकार की स्थिति में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराना अनिवार्य है, पालतु पशुओं के मारे जाने की सूचना भी 24 घण्टों के अन्दर निकटतम वन प्रक्षेत्र, वन प्रमण्डल कार्यालय को पशु के स्वामी द्वारा दिया जायेगा, मृत पशु की लाश घटना स्थल से वन अधिकारी की जाँच के उपरान्त ही हटाई जायेगी। जंगली जानवरों के द्वारा फसल एवं मकान की क्षति किये जाने पर 02 दिनों के अन्दर इसकी सूचना वन प्रक्षेत्र कार्यालय या अंचल अधिकारी कार्यालय को दिया जाना अनिवार्य होगा, साथ हीं संबंधित जमीन का दस्तावेज एवं जमीन का लगान रसीद की प्रति लगाना अनिवार्य होगा।

वन प्रमण्डल पदाधिकारी, मोतिहारी, श्री अमीत कुमार द्वारा बताया गया कि इसका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराना और आर्थिक संकट से उबारना है। उनके द्वारा लोगों से अपील की है कि यदि किसी गांव या आबादी वाले क्षेत्र में हाथी या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो लोग स्वयं उन्हें भगाने या पकड़ने का प्रयास नहीं करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टिम मौके पर पहुँचकर सुरक्षित तरीके से कार्रवाई कर सकें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #forest

प्रेस विज्ञाप्ति गैर वन क्षेत्रों में जंगली जानवरों द्वारा जान-माल की क्षति किए जाने पर पीड़ितों को सरकार द्वारा प्रावधानित आर्थिक सहायता के संबंध में:- अब जंगलों से बाहर आबादी वाले इलाको में भी यदि बाघ, तेंन्दुआ, हाथी या अन्य वन्यप्राणियों के हमले से किसी व्यक्ति की मौत होती है, वह घायल होता है या पशुधन और सम्पत्ति को नुकसान पहुँचता है तो घबरायें नहीं बल्कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल सूचना दें, बिहार सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने का प्रावधान किया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने गैर-वन क्षेत्रों में वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर सहायता राशि देने के लिए विस्तृत गाईड लाईन जारी की गई है। गैर-वन क्षेत्रों में होने वाले मानव-वन्यजीव संघर्ष को व्यवस्थित रूप से राहत योजना के दायरे में लाया गया है। पिछलें कुछ वर्षों में बाघ, तेन्दुआ, हाथियों समेत अन्य वन्यजीवों के जंगल से निकलकर गांवों और आबादी वाले क्षत्रों में पहुँचने की घटनाओं में बढोतरी हुई है, तथा इससे कई बार लोगों की जान गई है, कई गंभीर रूप से घायल हुये है तथा पशुधन तथा मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को राहत देने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। जारी गाईड लाईन के तहत वन्य प्राणी के हमले में किसी व्यक्ति की मौत होने पर आश्रितों को 10 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायत होता है तो उसे 1.44 लाख रूपये, जबकि सामान्य रूप से घायल होने पर 24 हजार रूपये की सहायता मिलेगी। इसके अलावा हाथी या अन्य वन्य जीवों के हमले से दुधारू पशु, बैल, बकरी, भेड़ अथवा अन्य पालतू पशुओं की मौत होने पर भी निर्धारित श्रेणी के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा। मकान, फसल तथा अन्य सम्पत्ति को नुकसान होने की स्थिति में भी विभागीय आकलन के आधार पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। किसी मनुष्य के मृत्यु हो जाने तथा घायल होने की स्थिति में 24 घण्टे के अन्दर यह सूचना निकटतम वन प्रक्षेत्र, वन प्रमण्डल कार्यालय एवं संबंधित थाना को देना होगा। पालतु पशुओं के शिकार की स्थिति में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराना अनिवार्य है, पालतु पशुओं के मारे जाने की सूचना भी 24 घण्टों के अन्दर निकटतम वन प्रक्षेत्र, वन प्रमण्डल कार्यालय को पशु के स्वामी द्वारा दिया जायेगा, मृत पशु की लाश घटना स्थल से वन अधिकारी की जाँच के उपरान्त ही हटाई जायेगी। जंगली जानवरों के द्वारा फसल एवं मकान की क्षति किये जाने पर 02 दिनों के अन्दर इसकी सूचना वन प्रक्षेत्र कार्यालय या अंचल अधिकारी कार्यालय को दिया जाना अनिवार्य होगा, साथ हीं संबंधित जमीन का दस्तावेज एवं जमीन का लगान रसीद की प्रति लगाना अनिवार्य होगा। वन प्रमण्डल पदाधिकारी, मोतिहारी, श्री अमीत कुमार द्वारा बताया गया कि इसका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराना और आर्थिक संकट से उबारना है। उनके द्वारा लोगों से अपील की है कि यदि किसी गांव या आबादी वाले क्षेत्र में हाथी या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो लोग स्वयं उन्हें भगाने या पकड़ने का प्रयास नहीं करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टिम मौके पर पहुँचकर सुरक्षित तरीके से कार्रवाई कर सकें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #forest

East Champaran, Bihar | Aug 7, 2026

*वंदे मातरम के 150 वर्ष की थीम पर हर घर तिरंगा अभियान*

*12 अगस्त को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन*

    संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में "हर-हर तिरंगा अभियान 2026"कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका के नोडल पदाधिकारी तथा स्काउट और गाइड के जिला आयुक्त के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि  प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करें ताकि इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष की थीम पर आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के घर, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक भवन/स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल बनाना है तथा व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।
    इस अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम आधारित प्रदर्शनी, तिरंगा रैली/ यात्रा, सेल्फी विद तिरंगा,  प्रकाश सज्जा, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम का सामूहिक गायन सहित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया।
   जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया आगामी 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करने की तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। इसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण और नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया। 15 अगस्त को प्रेक्षा गृह में हर-हर तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यक्रमों के आयोजन एवं समय निर्धारण करने हेतु एक समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। 
     जिलाधिकारी के द्वारा समाहरणालय परिसर को वंदे मातरम थीम आधारित लाइटिंग की व्यवस्था शीघ्र करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि तिरंगा अभियान अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 9 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जाना है। इस आयोजन में कला संस्कृति विभाग,शिक्षा विभाग,जीविका, पंचायती राज विभाग, सहकारिता विभाग, एनसीसी, एनएसएस एवं मेरा जुआ भारत, खेल क्लब,युवा संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, नागरिक समाज, व्यापारिक संघ एवं उद्योग संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। 
     बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे एवं हर घर तक तिरंगा पहुंचे इसकी समुचित व्यवस्था करते हुए इसे सुनिश्चित करेंगे। 
    बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,उप विकास  डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभाग जांच मो सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*वंदे मातरम के 150 वर्ष की थीम पर हर घर तिरंगा अभियान* *12 अगस्त को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन* संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में "हर-हर तिरंगा अभियान 2026"कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका के नोडल पदाधिकारी तथा स्काउट और गाइड के जिला आयुक्त के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का सफल निर्वहन करें ताकि इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष की थीम पर आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के घर, सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक भवन/स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल बनाना है तथा व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम आधारित प्रदर्शनी, तिरंगा रैली/ यात्रा, सेल्फी विद तिरंगा, प्रकाश सज्जा, तिरंगा रंगोली, वंदे मातरम का सामूहिक गायन सहित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया आगामी 12 अगस्त, 2026 को जिला स्तर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन करने की तैयारी प्रारंभ कर दी जाए। इसके लिए उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण और नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया। 15 अगस्त को प्रेक्षा गृह में हर-हर तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यक्रमों के आयोजन एवं समय निर्धारण करने हेतु एक समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा समाहरणालय परिसर को वंदे मातरम थीम आधारित लाइटिंग की व्यवस्था शीघ्र करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि तिरंगा अभियान अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन आगामी 9 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जाना है। इस आयोजन में कला संस्कृति विभाग,शिक्षा विभाग,जीविका, पंचायती राज विभाग, सहकारिता विभाग, एनसीसी, एनएसएस एवं मेरा जुआ भारत, खेल क्लब,युवा संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, नागरिक समाज, व्यापारिक संघ एवं उद्योग संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा एवं अनुश्रवण करेंगे एवं हर घर तक तिरंगा पहुंचे इसकी समुचित व्यवस्था करते हुए इसे सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार,उप विकास डॉ प्रदीप कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता विभाग जांच मो सिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता श्री राज कृष्ण झा सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 7, 2026

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए
    आज दिनांक 07.08.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय  मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम  जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 47 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता  जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की।
      प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही  समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
   आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित  आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
      जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में एडीएम (लोक शिकायत) श्री शैलेन्द्र कुमार भारती, एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए आज दिनांक 07.08.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए 47 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने सुनवाई की। प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा । आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया। जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में एडीएम (लोक शिकायत) श्री शैलेन्द्र कुमार भारती, एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Aug 7, 2026