लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लटोरी में 36 वर्षीय व्यक्ति अतेंद्र राजवाड़े पिता शंभू प्रसाद राजवाड़े ने घर के बाड़ी स्थित गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लखनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। साथ ही शनिवार को पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।