सराड़ा: झाखम का पानी जयसमंद झील में डालने के लिए रिवर्स बेसिन मुख्य अभियंता ने जयसमंद का किया दोरा
Sarada, Udaipur | Apr 10, 2024 झाखम का पानी विश्व प्रसिद्ध मीठे पानी की झील जयसमंद में डालने के लिए रिवर्स बेसिन मुख्य अभियंता विनोद चौधरी ने जयसमंद झील की पाल पर पहुंचकर वहा का निरीक्षण किया।जयसमंद मे पानी की आवक को देखा एवं छोटे-छोटे टापू को आपस मे लिंक करने की जानकारी ली।उसके बाद डाया बांध पर पहुंचे वहां पर भी बांध का निरीक्षण किया।साथ मे जल संसाधन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।