सराड़ा: हनुमान जी मन्दिर परिसर चावंड व सराडा मे हिंदू नव वर्ष पर हनुमान चालीसा पाठ का किया आयोजन
विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय चावंड में हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम मनाया गया।विद्यालय के भैया बहिनो के द्वारा चावंड नगर में हनुमान जी के मन्दिर व सराडा नगर में हनुमान जी के मन्दिर परिसर मे हनुमान चालीसा का पाठ किया व पूजा अर्चना की।उसके बाद टोली बना कर चावंड व सराडा के विभिन्न मोहल्लो में जाकर लोगो को तिलक लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी गई।