कोरांव: कोरांव बाजार में देसी शराब की दुकान पर महंगे दामों में शराब बेचने की हुई शिकायत, जांच कार्रवाई की मांग की गई
कोरांव बाजार में देसी शराब की दुकान पर महंगे दामों में शराब बेचने की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता नागेंद्र मौर्य ने आरोप लगाया है कि 31 मार्च को 75 रुपये मूल्य वाले देसी शराब के पाउच 80 रुपये में बेचे गए। सुभाष नगर, नगर पंचायत कोरांव निवासी नागेंद्र मौर्य ने बताया कि उन्होंने 31 मार्च को कोरांव बाजार की सरकारी देसी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी।